कांग्रेस के दो नेताओं में हुई भिड़ंत, इस मुद्दे पर आमने-सामने हुए पूर्व CM हुड्डा और सिद्धू

Rahul Singh Author:
sidhu-and-hooda-news-in-hindi

चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है या हरियाणा का हिस्सा है? इसको लेकर दो कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है तो वहीँ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि 'चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा था और रहेगा, उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है.

दरअसल, यह सारा विवाद चंडीगढ़ के 22 हजार सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं केंद्रीय सेवा नियम के अधीन करने से यह बवाल शुरू हुआ है. पंजाब सरकार ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार बदले की नीयत से काम कर रही है. बीते दिनों चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ के कर्माचारियों को केंद्रीय सेवा नियम के तहत लाने का एलान किया था.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, चंडीगढ़ हरियाणा का है, शाह कमीशन ने चंडीगढ़ हरियाणा को दिया था। ये अलग-अलग तीन विवाद हैं, पानी, टेरिटरी और राजधानी। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले पानी की है। पंजाब जो प्रस्ताव लाया है उसका कोई औचित्य नहीं है, ये एक राजनीतिक जुमला है.

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, पंजाब के 27 गाँव उजाड़ के बनाया हुआ चण्डीगढ़, पंजाब का था, है और रहेगा… कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना …चण्डीगढ़ तो बहाना है, पंजाब के दरियाई पानी पे निशाना है । 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: