UP में नहीं चला प्रियंका वाड्रा का जादू, 401 सीटों पर कांग्रेस की हुई करारी हार

Rahul Singh Author:
congress-lost-401-seats-in-up-assembly-elections

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च ( गुरुवार ) को घोषित कर दिए गए, 255 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में दोबारा सरकार बनाकर इतिहास रच दिया, वहीँ समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिलीं, सबसे बुराहाल कांग्रेस और बसपा का रहा, कांग्रेस ने यूपी की सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, सिर्फ 2 सीट पर जीत मिली बाकि 401 सीटों पर पार्टी की करारी हुई. इसमें से 300 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की तो जमानत जब्त हो गई. खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनाव हार गए.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा था, प्रियंका ने लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ कैम्पेन चलाया था, परन्तु पार्टी को कोई सफलता नहीं मिल सकी. चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि 'हम पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। 30 साल में पहली बार हमारी पार्टी ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ा है। हम उन मुद्दों को उठा रहे हैं जो जनता से संबंधित हैं.

यूपी में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए…संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रियंका गांधी आने वाले पांच सालों में यूपी में दिखती हैं या नहीं, वैसे यूपी में प्रियंका का कदम पड़ना कांग्रेस के लिए अशुभ साबित हुआ, पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अपनी पारम्परिक सीट अमेठी से चुनाव हार गए, अब पार्टी विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार गई, 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 7 सात थी, इस बार दो सीट है. 

उत्तर प्रदेश में कॉंग्रेस की विधान सभा सीटें- 

  • 2022 - 2 सीट 
  • 2017 - 7 सीट
  • 2012 - 28 सीट 
  • 2007 - 22 सीट 
  • 2002- 25 सीट 
  • 1996 - 33 सीट 
  • 1991 - 46 सीट 
  • 1985 - 269 सीट 
  • 1980 - 309 सीट 
  • 1977 - 47 सीट

1985 के बाद से अब तक 50 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई कॉंग्रेस। इस चुनाव में इतिहास का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है.

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: