आज से भोजपुरी भाषा में कई कार्यक्रम शुरू करेगा दूरदर्शन

दूरदर्शन आज से भोजपुरी भाषा में कई कार्यक्रम शुरू करेगा। भोजपुरी पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के क्षेत्रों में बोली जाती है। भोजपुरी के अलावा इन कार्यक्रमों में स्थानीय परंपराओं, कला और साहित्य को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इन क्षेत्रों के लोग भोजपुरी भाषा में कार्यक्रम शुरू करने की मांग पूरी होने के बाद काफी उत्साहित हैं। 

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भोजपुरी भाषा में एक वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो संदेश में प्रसन्नता व्‍यक्‍त करते हुये कहा है कि आज से भोजपुरी भाषा में प्रतिदिन एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम डी.डी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र पर सुबह 11 से साढ़े 11 बजे तक और रात में आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक उपलब्ध रहेगा।

ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिसंबर को दूरदर्शन के गोरखपुर केन्द्र में उपग्रह केन्द्र का उद्घाटन किया था। यह कार्यक्रम इस क्षेत्र की संस्कृति और बोली का प्रचार प्रसार करेगा। दर्शक डी.टी.एच. सेवाओं के माध्यम से यह कार्यक्रम देख पाएंगे। इसमें महिलाओं से संबंधित मुद्दे भी प्रसारित किए जाएंगे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: