कांग्रेस विधायक का शर्मनाक बयान, कहा- जब रेप टाला नहीं जा सकता तो उसे लेटकर Enjoy करना चाहिए

Rahul Singh Author:

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने एक शर्मनाक बयान दिया है, कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने कहा, जब रेप टाला नहीं जा सकता तो उसे लेटकर Enjoy करना चाहिए। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि एक कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बिल्कुल उसी स्थिति में थे। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने इस पर कार्रवाई करने की बजाय इस पर हंस दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक का यह बयान तब आया जब विधायकों ने विधानसभा में किसानों की समस्याओं पर बहस के लिए अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी पर समय के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब अध्यक्ष ने सवाल किया कि अगर सभी के पास समान समय होगा तो सत्र कैसे चलेगा। 

यह पहली बार नहीं है जब केआर रमेश कुमार ने इस तरह की भद्दी टिप्पणी की है। इससे पहले, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने खुद की तुलना एक दुष्कर्म पीड़िता से की थी।  

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: