यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए सपा के 4 MLC

Rahul Singh Author:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है, बुधवार को समाजवादी पार्टी के 4 एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में चारों सपा एमएलसी ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले एमएलसी का नाम रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रताप सिंह और राम निरंजन हैं।

ये सभी विधान परिषद के सदस्य हैं, जिन्हें स्थानीय निकायों के माध्यम से चुना जाता है। इनका कार्यकाल अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है। इन सभी नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में काफी प्रभाव है। 

रविशंकर सिंह पप्पू पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के भतीजे हैं। ज्ञात हो कि दिवंगत चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सीपी चंद पूर्व मंत्री मार्कंडेय चंद के बेटे हैं। अक्षय प्रताप सिंह पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के चचेरे भाई हैं। इसके अलावा, जौनपुर से बसपा एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंकू' भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं, उन्हें बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी माना जाता है।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: