दिल्ली के आश्रम में बड़े बड़े कांड कर रहा था बाबा, सैकड़ों महिलाएं, कंडोम और नशे के इंजेक्शन मिले

Unknown Author:
baba-veerendra-dikshit-exposed-delhi-adhyatmik-university-ashram

नई दिल्ली: देश की राजधानी में इतना बड़ा रैकेट एक आश्रम में चल रहा था और किसी को भनक ही नहीं लगी। बाबा वीरेंद्र ने तो राम रहीम के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए और इस बाबा के आश्रम में जो कुछ चल रहा था उसे जान लोगों के होश उड़ जा रहे हैं। आश्रम में हजारों कंडोम मिले हैं, नशे के इंजेक्शन मिले हैं और सैकड़ों युवतियां महिलायें आश्रम में बंदी बनाये गए थे। आश्रम से निकाली गई महिलाओं ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर रेप के आरोप भी लगाए हैं। 

आश्रम के खिलाफ केस लड़ रहे एक परिवार की 12 साल की बच्ची बाबा के आश्रम में फंस गई थी। बच्ची का कहना है कि बाबा उसे अपनी मालिश करने को कहता था, बच्ची को गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर बाबा कहता था कि मैं भगवान कृष्ण हूं जैसे उनकी कई रानियां थीं, तुम भी मेरी रानी बन जाओगी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती जयहिंद छापा मारने वाले दस्ते में साथ थीं उन्होंने कई ट्वीट किये हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आश्रम नहीं छावनी है। हर कदम पे मेटल गेट जिनपे मोटे ताले थे। 2 घण्टे बाद हम ताले तोड़ लड़कियों से मिल पाए। छोटी बच्चियां थी। छत पे बार्ब वायर है। जब हम निकले, तो मुझे, DCP और वकीलों को उन्होंने 1 घण्टे तक बन्दी बनाया। टीम से मारपीट की। वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि आश्रम में बक्से भर के पत्र मिले जिन में लड़कियों ने बाबा वीरेंदर को गन्दी यौन की बातें लिखी है। 

आश्रम में कई इंजेक्शन, नशे की दवाइयां, कंडोम, ग्लव्स भारी मात्रा में मिले हैं। पड़ोसियों ने कई पुलिस कंप्लेंट की हैं कि यहां सेक्स रैकेट चलता है। रात भर गाड़ियों में लड़कियां आती जाती है। बगल में पुरुष आश्रम है। अगले ट्वीट में स्वाती ने लिखा है कि कोर्ट ने मामले को बहुत संजीदगी से 4 घण्टे सुना। उन्होंने मामला CBI को दिया, SIT बनाकर तुरंत जांच के निर्देश दिए। DCW को इंस्पेक्शन के लिए कहा। CWC को नाबालिग बच्चो के लिए आदेश दिए। MCD कमिष्नर से पूछा कि आश्रम कैसे चल रहा है? डॉक्टर की टीम बनाके लड़कियों के मेडिकल आदेश दिये।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Delhi

Post A Comment:

0 comments: