एक ने देश को लूटा, एक ने प्रदेश को लूटा, अब दोनों शहजादे मिलकर UP को लूटना चाहते हैं: अमित शाह

amit-shah-in-meerut-attack-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-in-hindi
amit-shah-in-meerut-attack-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-in-hindi

Meerut, 3 Feb: आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ में जनसभा को संबोधित करके अखिलेश यादव और राहुल गाँधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों से बहुत खराब है और इसका कारण है सपा, बसपा की अदल बदल कर सरकार बनाना। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से सपा और बसपा का जो क्रम चला है उसने उत्तर प्रदेश को विकास की राह में बहुत पीछे छोड़ दिया है। 
उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी अभी प्रदेश का कानून की स्थिति, किसानों की बदहाली, पश्चिम में होने वाला पलायन और बाकी सभी चीजों से ध्यान भटकाने के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है, अभी अभी पूरे उत्तर प्रदेश ने इस गठबंधन को दूरदर्शन पर देखा था। 

अमित शाह ने कहा कि ये दोनों शाहजादे मिलकर उत्तर प्रदेश का विकास नहीं करना चाहते बल्कि UP की जनता की आँखों में धूल झोंकना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को इन दोनों पार्टियों का बैकग्राउंड देखन पड़ेगा, एक ने देश में 12 लाख करोड़ का घोटाला किया और दूसरे ने उत्तर प्रदेश की जनता को बदहाली में जीने को मजबूर किया। क्या समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश का विकास करा सकती है। 

उन्होंने कहा कि ये वही दो पार्टियाँ हैं, एक ने देश को लूटा है और दूसरी ने प्रदेश को लूटा है। दोनों मिलकर UP को लूटना चाहते हैं, UP की जनता को संभल जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास ना तो सपा करा सकती है और ना बसपा करा सकती है, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में UP का विकास सिर्फ BJP करा सकती है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Uttar Pradesh

Post A Comment:

0 comments: