अमित शाह के मेरठ जाने पर विरोधियों ने ऐसा मचाया हाहाकार, जैसे UP नहीं पाकिस्तान चले गए हों

amit-shah-went-meerut-but-opposition-behave-like-he-went-pakistan
amit-shah-went-meerut-but-opposition-behave-like-he-went-pakistan

Meerut, 3 Feb: आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में पैदल मार्च किया और जनसभा को संबोधित किया, इससे पहले विरोधियों यानी सपा, बसपा और कांग्रेस ने इतना हाहाकार मचा दिया जैसे अमित शाह उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि पाकिस्तान चले गए हों, सभी ने बीजेपी पर साम्प्रदाईक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कई नेताओं ने तो आरएसएस को भी इस मामले में लपेट दिया। 

बड़े दुर्भाग्य की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भारत के ही किसी शहर में जाने पर हाहाकार मचा दिया जाता है, ऐसा माहौल बना दिया जाता है कि जैसे ये नेता भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में पैदल मार्च कर रहे हों, इनके ऊपर साम्प्रदाईक राजनीति करने, साम्प्रदाईक माहौल खराब करने का माहौल बना दिया जाता है। 

आज मेरठ में ऐसा माहौल बना दिया गया कि अमित शाह ने भी प्रदेश में कानून और व्यवस्था पर हमला करके अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी खराब है उन्हें पैदल मार्च स्थगित करना पड़ रहा है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Uttar Pradesh

Post A Comment:

0 comments: