करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन: प्रेम परवान चढ़ने और अलग होने की कहानी

reason-for-karishma-kapoor-and-abhishek-bachchan-breakup-in-love
reason-for-karishma-kapoor-and-abhishek-bachchan-breakup-in-love

मुंबई: कुछ वर्षों पढ़ले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का प्रेम काफी परवान चढ़ा था। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी और बच्चन-कपूर को एक ही परिवार समझा जाने लगा था, एकाएक दोनों की सगाई टूट गयी और थोड़े ही समय बाद करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर उद्योगपति संजय कपूर से शादी करके अपना घर बसा लिया। करिश्मा कपूर की इस जल्दबाजी से लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि अगर वाकई करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से प्यार करती थीं तो इतनी जल्दी किसी दूसरे आदमी से शादी कैसे कर सकती हैं। अब जाकर धीरे धीरे इस रहस्य से पर्दा उठ रहा है। 

दोनों की प्रेम कहानी और अलगाव

करिश्मा कपूर और अभिषेक एक दुसरे को बचपन से जानते थे। अभिषेक बच्चन की बहन स्वेता की शादी के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। दरअसल श्वेता की शादी करिश्मा कपूर के बुआ के बेटे से हुई है। शादी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। उन्हीं दिनों अभिषेक बच्चन को पहली फिल्म रेफ्यूजी मिली, इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर थीं। करीना कपूर अब अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी है।

करीना कपूर रिफ्यूजी के सेट पर अभिषेक बच्चन को जीजू बुलाया करती थी। करिश्मा कभी कभी सेट पर आया करती थी। फिल्म तो फ्लॉप हो गई मगर करिश्मा और अभिषेक का प्यार परवान चड़ने लगा। अभिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद दोनों के रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया को पता चल गया।

दोनों की भले ही सगाई हो गयी थी लेकिन करिश्मा कपूर की माँ बबीता कपूर को अभिषेक बच्चन पसंद नहीं थे। करिश्मा कपूर ने अपनी माँ की इक्षा के विरुद्ध जाकर अभिषेक से सगाई की थी।

शुरूआती दौर में अभिषेक बच्चन की फ़िल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही थी, करिश्मा उस समय की सुपरहिट हिरोइन हुआ करती थीं, उनकी माँ बबीता को अभिषेक की कामयाबी पर यकीन नहीं था। करिश्मा भी अपनी माँ के दबाव में झुक गयीं और उन्होंने खुद सगाई तोड़ने का फैसला किया। कहा जाता है कि इस फैसले के बाद दोनों परिवारों में काफी झगडा हुआ। आग में घी डालते हुए करिश्मा ने दिल्ली के एक कारोबारी संजय कपूर से शादी कर ली और इस प्रेम कहानी का सदा सदा के लिए अंत हो गया।

सगाई टूटने के बाद अभिषेक बच्चन की का फ़िल्में जमीन, गुरु, धूम सुपरहिट हुईं और करिश्मा कपूर को अपने फैसले पर पछताना पड़ा। कुछ वर्षों बाद अभिषेक बच्चन की पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी हो गयी और आज उनकी जिन्दगी ख़ुशी से बीत रही है वहीँ करिश्मा कपूर की शादी टूटने वाली है।

करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर ने आरोप लगाया है कि करिश्मा कपूर पैसों की लालची हैं, उन्होंने पैसों के लिए ही अभिषेक बच्चन से शादी तोड़कर मुझसे शादी की थी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: