कांग्रेस नेता उदित राज ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान, NCW ने भेजा नोटिस

congress-leader-udit-raj-insulted-President-draupadi-murmu

अपने उल-जुलूल बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज ने अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है, उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले, इसके अलावा कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति के लिए चमचागीरी जैसे बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है, उदित राज द्वारा किये गए अपमानजनक ट्वीट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेज दिया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा, देश की सुप्रीम पॉवर और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची महिला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान। उदित राज को अपने अपमानजनक बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। रेखा शर्मा ने कहा, NCW उदित राज को नोटिस भेज रहा है.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के खिलाफ अपने अपमानजनक ट्वीट में कांग्रेस नेता उदित राज ने लिखा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा। इस ट्वीट के बाद उदित राज और कांग्रेस पार्टी की जमकर फजीहत होने लगी, जिसके बाद उदित राज ने सफाई देते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है।  जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: