बम्पर वोट हासिल कर भारत की राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा की शर्मनाक हार

draupadi-murmu-is-next-president-of-india

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति बन गई हैं, भारत की राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू प्रथम आदिवासी महिला हैं, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से 1,30,000 जनजाति बाहुल गांवों के लिए सामाजिक न्याय का की वो राह खुली है जिसने रायसीना हिल्स ( राष्ट्रपति निवास ) से उन्हें सीधा जोड़ दिया है। द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे। 

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों ने वोट दिया जिसका मूल्य 378000 है, वहीं यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला जिसका मूल्य 145600 है, कुल वोट पड़े - 748 , जिसका मूल्य 523600, 15 वोट अवैध पाए गए. अभी विधायकों के वोटों का मूल्यांकन चल रहा है. क़रीब 14 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की, यानि जिन्होनें यशवंत सिन्हा को वोट देने का वादा किया था वो द्रौपदी मुर्मू को दे दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, १०० से ज्यादा विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की है.

राष्ट्रपति का चुनाव हारने के बाद यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर #DroupadiMurmu को दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय की उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: