श्रीलंका से भी ज़्यादा खराब हो सकती है हमारी स्थिति: संजय राउत

sanjay-raut-gave-statement-on-srilanka-situation

श्रीलंका में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा। देश आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से बिलकुल अस्थिर हो चुका है। श्रीलंका में सरकार से नाराज लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतर आए हैं। हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। आपातकाल और कर्फ्यू का कोई डर लोगों में अब नजर नहीं आ रहा है। 

श्रीलंका के हालात पार बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, श्रीलंका से भी ज़्यादा खराब स्थिति हमारी हो सकती है, दिल्ली में शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, श्रीलंका की परिस्थिति बहुत चिंताजनक है। भारत भी उसी मोड़ पर है। हमें इस परिस्थिति को संभालना होगा नहीं तो श्रीलंका से भी ज़्यादा खराब स्थिति हमारी हो सकती है.

आपको बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके आपातकाल लगा दिया है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध है और कर्फ्यू भी लगा है। बावजूद इसके लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। यानी आपातकाल और कर्फ्यू बेअसर हो गए हैं। इससे ये भी जाहिर होता है कि जब तक ये सरकार नहीं जाएगी तब तक लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: