केजरीवाल को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 'AAP' के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री समेत कई नेता

 himachal-aap-president-join-bjp

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, AAP के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष  इक़बाल सिंह कल रात बीजेपी में शामिल हो गए, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर तीनों नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही AAP मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में रोड शो किया था और  "मिशन हिमाचल" लॉन्च किया था, रैली में हजारों आप समर्थक शामिल हुए, केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे, रोड शो के बाद केजरीवाल हिमाचल से भाजपा को उखाड़  फेंकने का दावा कर रहे थे लेकिन अपना प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं संभाल पाए.

मंडी में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि AAP राज्य से भ्रष्टाचार मिटाएगी। "पहले हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार मिटाया और फिर पंजाब में, अब हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का समय आ गया है।" केजरीवाल ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राजनीति करना नहीं जानती, लेकिन लोगों के लिए काम करना, स्कूल बनाना और भ्रष्टाचार खत्म करना जानती है।

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि 'केजरीवाल हिमाचल प्रदेश गए और उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। #BJP इतनी घबरा गई है कि वह वहां अपना CM बदलने जा रही है। हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने हमें बताया कि सीएम जयराम ठाकुर के 4.5 साल की विफलता के बाद, BJP अनुराग ठाकुर को HP CM बनाएगी। हालाँकि सिसोदिया के इस दावे को सीएम जयराम ठाकुर ने सिरे से खारिज कर दिया। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: