सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुल्डोजर, तोड़कर किया तहस-नहस: देखें वीडियो

demolised-samajwadi-party-mla-petrol-pump

यूपी के बरेली में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चल गया है। गुरुवार को बीडीए की टीम ने सुबह करीब 11 बजे शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और उसे ध्वस्त करने लगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, शहजिल इस्लाम का यह पेट्रोल पंप एसईआरएस फिलिंग स्टेशन के नाम से परसाखेड़ा में स्थित है। बीडीए वीसी का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था। मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि इसको एनओसी भी जारी नहीं है। इसके बाद भी यह यहां पर अवैध तरीके से लगातार चल रहा था। नोटिस का जबाव नहीं देने के बाद इसको आज ध्वस्त किया जा रहा है।


आपको बता दें कि हाल ही में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, बल्कि गोलियां निकलेंगी।

सपा विधायक शरजिल ने कहा, 'मैं 28 तारीख को शपथ लेने गया तो हम से पहले जो विधायक थे उन्होंने बताया कि अच्छा हुआ हमारे 126 विधायक आ गए। पहले तो 47 विधायक थे। कभी हाउस के अंदर 30 आते तो कभी 25 आते थे। उस समय सदन में सीएम योगी भी हमें काफी कुछ कह दिया करते थे। सिर्फ गाली नहीं देते थे लेकिन बाकी सभी क्रिया-कर्म करते थे। आज हम लोगों की अच्छी संख्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं। अगर मुख्यमंत्री होने के नाते सीएम योगी अगर अपशब्द कहते हैं तो हम भी चुप नहीं बैठने वाले हैं।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: