MLC चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ़ होने के बाद बौखलाए अखिलेश यादव, लगाया बेईमानी का आरोप

akhilesh-yadav-gave-statement-on-mlc-election-results

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है, वहीँ सपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है, 36 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की, दो सीट निर्दलीयों ने जीती जबकि एक सीट राजा भैया की पार्टी जनसत्ता जीती। सपा का खाता भी नहीं खुल सका, सपा की करारी हार के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बेईमानी का आरोप लगाया है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा की मनमानी और धांधली की सभी हदें पार हो गई। भाजपा ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है उसके लिए भाजपा को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

जातिवाद को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये सच्चाई है कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से कुल 18 पर मुख्यमंत्री जी के स्वजातीय जीते हैं। एस.सी.-एस.टी., ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा ‘सबका साथ, सबका विकास‘? सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे।

सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा को संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं है। वह धन-बल और छल से येन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को भी तार-तार करने में लगी है। पंचायत चुनावों के बाद, आम विधान सभा चुनाव 2022 और अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का ही काम किया है। समाजवादी पार्टी ने पहले ही भाजपा की साजिशों के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सचेत कर दिया था कि भाजपा एमएलसी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह लोकतंत्र और संविधान दोनो का संक्रमण काल है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: