सिद्धू को बड़ा झटका, पंजाब में चन्नी ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा, कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर...

Rahul Singh Author:

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है, कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए 36 सेकेंड के वीडियो में सबकुछ स्पष्ट हो चुका है कि पंजाब में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। वीडियो में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बेहतरीन मुख्यमंत्री दर्शाया गया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी ने चन्नी को अनौपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है..

आपको बता दें कि सीएम चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने कहा कि पार्टी को मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान शीर्ष पद के लिए अपनी पंजाब इकाई में नेताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अपना रुख स्पष्ट करने से कतरा रहा है।

वीडियो का शीर्षक है:  बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ। इसमें अभिनेता सोनू सूद हैं, जिन्हें एक आदर्श मुख्यमंत्री के गुणों के बारे में बात करते देखा जा सकता है। वीडियो में सिर्फ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की क्लिप्स हैं, वीडियो में पंजाब कांग्रेस का कोई अन्य नेता नहीं दिख रहा है। नीचे देखिये पूरा वीडियो।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: