मोदी ने राहुल गाँधी को बताया 10 साल के बच्चे से भी नासमझ, उनके लिए भगवान से माँगी लम्बी उम्र

PM Narendra Modi told Rahul Gandhi dont know nariyal joos or nariyal pani
pm-narendra-modi-make-fun-of-rahul-gandhi-over-nariyal-joos
महाराजगंज: प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया।मोदी ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की जमकर खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि अगर किसी शहर का 10वीं 12वीं का भी बच्ची किसी गाँव में जाय, अगर तीन दिन भी वह गाँव में रह जाय, किसानों से मिले, गाँव वालों से बात करे तो उसे खेत कैसा होता है, फसल कैसी होती है, पेड़ किसका होता है, पौधा किसका होता है, उसे तुरंत पता चल जाता है। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक ऐसा नेता हैं जो बड़े कमाल के नेता हैं, हम तो हमेश भगवान ने प्रार्थना करेंगे कि ईश्वर उन्हें बहुत लम्बी आयु दें, उन्हें दीर्घायु बनाएं। 

मोदी ने बताया कि कल राहुल गाँधी नार्थ ईस्ट के मणिपुर गए थे और किसानों के लिए बहुत बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा कि अब वो मणिपुर के नारियल का जूस निकालेंगे और उसे इंग्लैंड में बचेंगें। मोदी ने कहा कि गरीब से गरीब बच्चे को बता होता है कि नारियल का जूस नहीं होता बल्कि पानी होता है। मोदी ने बताया कि नींबू का जूस होता है, मौसमी का जूस होता है, संतरे का जूस होता है लेकिन क्या अपने कभी नारियल का जूस सुना है।  

मोदी ने कहा कि नारियल होता है केरल में लेकिन ये कहते हैं कि मणिपुर में नारियल का जूस निकलेगा, वे उत्तर प्रदेश में कहते हैं कि आलू की फैक्ट्री लगेगी, अब आप बताइए क्या फैक्ट्री में आलू होता है। 

मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस में ऐसे होनहार लोग आ गए हैं जो नारियल का जूस बेचेंगे लन्दन में, उत्तर प्रदेश में लगायेंगे आलू की फैक्ट्री, अब आप बताइये, इनसे आपको कौन बचाएगा। 

मोदी ने कहा कि हमें समझ में नहीं आ रहा है कि ये देश के लिए करना क्या चाहते हैं, उत्तर प्रदेश के गरीबों की भलाई के लिए क्या करना चाहते हैं, जरा हिसाब तो दो, आजादी के बाद लगातार 60 सालों तक एक ही परिवार ने राज किया है, उत्तर प्रदेश में कभी बुवा, कभी भतीजा, यही चलता आ रहा है। इनके अब मुक्ति मिलनी चाहिए। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Uttar Pradesh

Post A Comment:

0 comments: