मैदान खाली देखकर आज मोदी को आया गुस्सा, बोले, पराजय से कब तक भागते रहेंगे कांग्रेसी

congress-mps-leave-rajya-sabha-pm-modi-get-angry
congress-mps-leave-rajya-sabha-pm-modi-get-angry

New Delhi, 8 Feb: आज राज्य सभा में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी गुस्सा हुआ, उसका कारण यह था कि कांग्रेस सांसदों ने उनका भाषण सुने बगैर ही सदन से पलायन कर दिया, मोदी अपनी फॉर्म में आये ही थे कि कांग्रेस सांसद उठकर भाग गए, मोदी को कांग्रेसियों की यह हरकत देखकर बहुत गुस्सा आया, उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग अपनी पराजय से कब तक भागते रहेंगे।

बात दरअसल यह थी कि मोदी मनमोहन सिंह के उस हमले का जवाब दे रहे थे जिसमें मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को संगठित लूट बताया था, मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री थे, इसके अलावा वे 30 साल से वे वित्त मंत्रालय में ऊंचे पद पर बैठे हैं, उसके बाद भी देश में इतने सारे घोटाले हुए, लेकिन मनमोहन सिंह के ऊपर एक भी दाग नहीं लगा। इसके बाद मोदी ने कहा - बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना तो कोई डॉ मनमोहन सिंह से सीखे।

मोदी के इतना कहते ही सभी कांग्रेसी उठकर भाग गए, इससे पहले भी उन्होंने कई बार हंगामा किया, बात दरअसल यह थी कि कल लोकसभा में मोदी ने कांग्रेस की जमकर धुनाई की थी, कांग्रेसी आज पहले से ही डरे हुए थे और भागने का बहाना ढूंढ रहे थे, जैसे ही मोदी ने मनमोहन सिंह की ऐसी तैसी शुरू की, वैसे ही कांग्रेसी उठकर भाग गए। 

कांग्रेसियों को भागने देखकर मोदी गुस्सा हो गए, उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह इतने पद पर होने का बावजूद भी नोटबंदी को संगठित लूट और ब्लंडर बताया था, जब ये ऐसी बातें कर सकते हैं तो इन्हें सुनने की भी हिम्मत होनी चाहिए, कब तक ये भागते रहेंगे, पराजय स्वीकार करना भी आना चाहिए। इसके बाद मोदी ने बिना कांग्रेस के ही अपना भाषण दिया। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: