Hathras, 8 Feb: अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश एक हाथरस में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, अमित शाह ने कहा कि आजकल आप देख रहे होंगे कि दो शाहजादे इकठ्ठे हो गए हैं, एक से बाप परेशान है और दूसरे से माँ परेशान है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 साल में देश पर राज किया और 12 करोड़ रूपए का घोटाला किया, उन्होंने दश को जमकर लूटा, वहीँ उत्तर प्रदेश ने पिछले पांच साल में खनन घोटाला, नर्सों की भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, रोड घोटाला, ना जाने कितने घोटाले किया, अब दोनों घोटालेबाज इकठ्ठा हो गए हैं और कह रहे हैं कि हम उत्तर प्रदेश को बदल देंगे। अमित शाह ने लोगों से पूछा - क्या आपको लगता है कि ये उत्तर प्रदेश को बदल सकते हैं।
Post A Comment:
0 comments: