सपा-कांग्रेस के गठबंधन से BJP को होगा अधिक फायदा, क्योंकि लोग समझ गए, ये मोदी-लहर से डर गए

sp-congress-alliance-bjp-more-benefit-up-election-in-hindi
sp-congress-alliance-bjp-more-benefit-up-election-in-hindi

Lucknow, 23 January: उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो चुका है, सपा 298 सीटों पर जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए सपा के सामने अपने घुटने टेक दिए। अखिलेश यादव को भी अपने विकास कार्यों पर यकीन नहीं है, उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करके उन्हें सपाइयों और कांग्रेसियों दोनों के वोट मिल जाएंगे और वे फिर से मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन ऐसा होना अब मुस्किल है। 

अब उत्तर प्रदेश की जनता में यह सन्देश जा रहा है कि दोनों पार्टियाँ मोदी लहर से डरी हुई हैं इसलिए मोदी को रोकने के लिए मिलकर लड़ने का निर्णय किया है। 

जनता में यह भी सन्देश जा रहा है कि अखिलेश यादव के विकास के दावे झूठे हैं क्योंकि अगर उन्होंने विकास किया होता तो उन्हें कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करना पड़ता, जनता उनके काम को देखकर वोट देती लेकिन उन्होंने गठबंधन करके साबित कर दिया है कि जनता में वे लोकप्रिय नहीं हैं और हार से डरे हुए हैं।

सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि कुछ दिन पहले ये नोटबंदी के लिए मोदी पर हमला कर रहे थे, नोटबंदी को गरीबों, किसानों और मजदूरों का दुश्मन बता रहे थे, ये लोग कह रहे थे कि UP की जनता मोदी को सबक दिखाएगी, अगर ऐसा था तो इन लोगों को हार का डर क्यों सताने लगा।

दोनों के गठबंधन से जनता में यह भी सन्देश जा रहा है कि नोटबंदी सफल हुई है, मोदी ने 50 दिन में भीड़ ख़त्म कर दी, विरोधियों के इरादे फेल हो गए इसलिए उन्हें गठबंधन करने की जरूरत आन पड़ी। ये मोदी लहर से डर गए।

अब जनता यूपी चुनावों में यह सोचकर BJP को वोट देगी कि नोटबंदी की सफलता और मोदी की लोकप्रियता से डरकर विरोधियों ने गठबंधन किया है, ये लोग मोदी को रोकना चाहते हैं इसलिए हमें केवल BJP को वोट देना है। अब BJP की जीत तय लग रही है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Uttar Pradesh

Post A Comment:

0 comments: