पुर्तगाल ने भारत की UNSC में पक्की सदस्यता का समर्थन किया, PM MODI ने धन्यवाद दिया

portugal-supported-india-parmanent-membership-in-unsc
portugal-supported-india-parmanent-membership-in-unsc

नई दिल्ली, 7 जनवरी: पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत जैसे देशों को शामिल करने का पुर्तगाल समर्थन करता है। उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र को मजबूत और आधुनिक करने की जरूरत है, इसलिए पुर्तगाल भारत जैसे देशों को संयुक्त राष्ट्र में शामिल करने का पक्षधर है।" उन्होंने कहा कि केवल एक मजबूत संयुक्त राष्ट्र ही आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपट सकता है।

पुर्तगाल के समर्थन के बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा का धन्यवाद अदा किया। 

कोस्टा ने कहा, "अतीत में जो कुछ भी हुआ, उससे कहीं अधिक करने की जरूरत है। पुर्तगाल भारत के साथ संबंध मजबूत करने का इच्छुक है।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में भारत का आधिकारिक दौरा कर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

कोस्टा का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत पुर्तगाल के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बेहद महत्व देता है, जो 500 साल से अधिक पुराना है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: