चंडीगढ़ वालों ने कांग्रेस को नोटबंदी के विरोध की दी सजा, MC चुनावों में सूपड़ा ही साफ़ कर दिया

chandigarh-municipal-corporation-election-2016-bjp-modi-big-victory
chandigarh-municipal-corporation-election-2016-bjp-modi-big-victory

चंडीगढ़, 20 दिसम्बर: ऐसा लग रहा है कि पूरा देश कांग्रेस पार्टी को नोटबंदी के विरोध की सजा दे रहा है, जहाँ जहाँ भी चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो रहा है, आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और बीजेपी-अकाली दल की बम्पर जीत हुई। 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 26 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने 21, विरोधी दल कांग्रेस ने चार और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है। 

जीत दर्ज करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मेयर अरूण सूद और कांग्रेस के देविंदर सिंह बाबला शामिल हैं। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कुल 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ। नोटबंदी के बाद भाजपा और कांग्रेस के लिए 26 वार्डों में हुए ये नगर निगम चुनाव उनके प्रदर्शन को आंकने की एक बड़ी कसौटी थे। निर्दलीय 67 उम्मीदवारों सहित कुल 122 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे। वहीं 2,37,374 महिलाओं सहित कुल 5,07,627 मतदाता थे। 

इस चुनाव में कुल 122 उम्मीदवार थे जिसमें से 67 निर्दलीय थे। चुनाव में बीजेपी को 57 फीसदी वोट मिले। नोटबंदी के बाद आ रहे इन नतीजों से बीजेपी का उत्साहित होना लाजिमी है। गौर हो कि पिछली बार बीजेपी ने इस चुनाव में 10 सीटें जीती थी और इस बार दोगुनी सीटों पर जीत हासिल की। दूसरी तरफ पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी जो इस बार घटकर 4 हो गई।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: