केमिस्ट शॉप पर महिलाएं मांगती है Condom, तो क्या क्या सोचते हैं लोग

viral-video-girl-asking-for-women-condom-in-chemist-shop-in-delhi
female-condom

New Delhi: भारत सरकार और सामाजिक संस्थाएं भले ही एड्स और सेक्स से सम्बंधित बीमारियों पर कितनी ही जागरूकता फैलाएं लेकिन ऐसा लगता है लोगों की मानसिकता में बदलाव आने वाला नहीं है। एक लड़की अगर केमिस्ट की दूकान पर Condom खरीदने जाती है तो वहां उपस्थित लोग लड़की के बारे में ऐसी ऐसी बातें करते हैं कि आप सुनकर हैरान हो जाएंगे। नौजवान, आदमी, पुलिस और सीनीयर सिटिजन भी लड़की के बारे में ऐसे ऐसे विचार रखते हैं कि उसे सुनकर लगता है कि भारत के लोग अपने विचारों को बदलना ही नहीं चाहते।
एक विडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की केमिस्ट शॉप पर Condom खरीदने जाती है। केमिस्ट लड़की को Male Condom देने लगता है तो लड़की उससे Female Condom देने को कहती है। केमिस्ट लड़की के इस प्रकार Female Condom मांगने से हैरान हो जाता है। आसपास के लोग भी लड़की को अजीब नजरों से देखने लगते हैं। हालाँकि केमिस्ट के पास Female Condom होता ही नहीं है।
लड़की आसपास की अन्य केमिस्ट शॉप पर जाती है लेकिन कहीं पर भी उसे Female Condom नहीं मिलता। लड़की कई दुकानदारों से कहती है कि आप यही बता दीजिये कि Female Condom कहाँ मिलता है लेकिन केमिस्ट यह भी नहीं बता पाते।
Female Condom ना मिलने से लड़की वहां से चली जाती है लेकिन उसके जाते ही केमिस्ट शॉप में उपस्थित लोग लड़की के बारे में ऐसी ऐसी बातें करते हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। कुछ लोग तो लड़की पर ऐसे ऐसे आरोप लगा देते हैं कि पूछो मत।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: