बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

News-Bob-Dylan-wins-2016-Nobel-prize-in-literature, world latest news, bob dylam news
News-Bob-Dylan-wins-2016-Nobel-prize-in-literature

स्टॉकहोम, 13 अक्टूबर: अमेरिकी सिंगर बॉब डिलन को गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में साल 2016 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉक सिंगर बॉब डिलन (75) को यह पुरस्कार अमेरिकी गायन परंपरा में नया काव्य भाव जोड़ने के लिए दिया गया है।

डिलन का नाम रॉबर्ट जिम्मरमैन था। उनका जन्म सन् 1941 में हुआ था। मिनेसोटा के कॉफी हाउस में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर सन् 1959 में शुरू किया था। 

उनकी बेहतरीन कृतियों में 'ब्लोविन इन द विंड' तथा 'द टाइम्स दे आर अ-चांजिन' जैसे गीत हैं, जो युद्ध के खिलाफ व नागरिक अधिकार आंदोलन के एंथम गीत बन गए।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

International

Post A Comment:

0 comments: