शिवसेना को कोई नहीं देगा वोट, इन्होने मुंबई को लूटने के सिवा कोई काम नहीं किया: किरीट सोमैया

BMC Poll 2017 latest news in Hindi. Kirit Somaiya said Shiv Sena looted people of Mumbai
bmc-poll-2017
Mumbai, 21 Feb: आज BMC के लिए चुनाव हो रहा है, आज मुंबई की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी और दो दिन बाद पता चल जाएगा कि मुंबई पर बीजेपी राज करेगी, शिवसेना राज करेगी या कांग्रेस-एनसीपी राज करेगी। सुबह से ही बड़े बड़े दिग्गज अपने घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरीट सोमैया ने भी वोट डाला और बीजेपी की जीत पर भरोसा जताया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना को कोई वोट नहीं देगा क्योंकि उन्होंने मुंबई के लोगों को लूटने के सिवा कोई काम नहीं किया है। 
इस चुनाव में बीजेपी और शिवसेना 20 साल बाद अकेले अकेले किस्मत आजमा रही हैं और बीजेपी को मोदी की नीतियों पर भरोसा है, सोमैया ने कहा कि मुंबई का विकास सिर्फ बीजेपी ही करा सकती है, यहाँ के लोगों को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की क्षमता और नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल पर भरोसा है। 

उन्होंने आज फिर शिवसेना पर करारा हमला करते हुए कहा कि मुंबई के लोग इस बार शिवसेना को वोट नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने मुंबई के लोगों को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है, शिवसेना ने पिछले कई वर्षों से कई घोटाले किये हैं, सफाई में भी घोटाला किया है और पीने के पाने में भी घोटाला किया है, अब शिवसेना के अन्दर मुंबई के लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। 

जानकारी के लिए बता दें कि किरीट सोमैया काफी पहले से ही शिवसेना का विरोध करते आ रहे हैं, उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी संपत्ति सार्वजनिक करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी संपत्ति सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Maharashtra

States

Post A Comment:

0 comments: