यूक्रेन पैर रूस का हमला जारी, पुतिन ने अब पश्चिमी देशों को दी चेतावनी

putin-gave-warning-to-westarn-countrey

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल चेतावनी दी कि यूक्रेन का राष्‍ट्र का दर्जा खतरे में है। उन्‍होंने रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की तुलना युद्ध की घोषणा से की। उन्होंने कहा कि अगर ये देश वही करना जारी रखते हैं जो वे कर रहे हैं, तो वे यूक्रेन के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं और अगर ऐसा होता है, तो वे इसके लिए पूरी तरह से जिम्‍मेदार होंगे।

पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए कहा कि इसने रूस की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और रूबल के मूल्‍य में गिरावट आई है। उधर, रूस की सेना द्वारा यूक्रेन में अपना अभियान शुरू करने के दस दिन बाद, मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा में अस्थायी संघर्ष विराम को लागू करने के प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी तोपखाने और हवाई हमलों की वजह से लोगों को सुरक्षित स्‍थानों तक ले जाने में बाधा आई है। लेकिन राष्‍ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर संघर्ष विराम के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है।

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डेविड अरखामिया के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता कल होगी। बेलारूस में हुई पिछली दो बैठकें में बच्‍चों, महिलाओं और वृद्धों को सुरक्षित निकालने के लिए गलियारे पर चर्चा हुई, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: