अम्बाला: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज भाषा की मर्यादा तोड़ दी. आपको बता दें कि आगामी 25 मार्च को AAP पार्टी हरियाणा बचाओ नाम से रैली करने जा रही जिसका न्योता देने नवीन जयहिंद अम्बाला पहुंचे थे.
नवीन जयहिंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह कहकर चावल बांटे कि उनके पास पेट्रोल के लिए पैसे नही है इसलिए इसे ही न्यौता समझे। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए नवीन जय हिन्द ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व अनिल विज सहित सभी मंत्रियों को महा निक्कमा तक कह दिया।
हरियाणा के हिसार में होने वाली इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। रैली को कामयाब बनाने के लिए आप नेता पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है.
Post A Comment:
0 comments: