हिरासत में लिए जाने से भड़के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, जलाकर ख़ाक कर दूंगा पुलिस लाइन

Unknown Author:
yashwant-sinha-threaten-to-burn-police-line-in-maharashtra-vidarbh

नई दिल्ली : लगभग एक महीने से अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा महाराष्ट्र के विदर्भ के अकोला में हिरासत में लिए गए हैं। सिन्हा उत्पादक किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। किसानों के खिलाफ सरकार की बेरुखी के कारण वो आंदोलन में शामिल हुए थे। 

बॉम्बे क़ानून की धारा 38 के प्रावधान के तहत हिरासत में लिए गए सिन्हा को जिला पुलिस मुख्यालय में ले जाया गया जहाँ पांच घंटे मैदान में रहने के कारण सिन्हा को ठंढ लगने लगी. ठंढ से वो पुलिस पर भड़क गए और कहा हम इंसान हैं जानवर नहीं.

यशवंत सिन्हा काफी का गुस्सा इतना भड़क गया कि उन्होंने पुलिस लाइन को जलाने की धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर पांच मिनट में हमें ठंढ से बचने की व्यवस्था नहीं की गई तो पुलिस लाइन को जला दूंगा। मालुम हो कि सिन्हा लगातार सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं और कई बार पीएम मोदी को घर चुके हैं।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Politics

Post A Comment:

0 comments: