उत्तर प्रदेश: नोएडा में एक दिलदहला देने वाली घटना देखने को मिली है। नोएडा सेक्टर 49 के बरोला गांव में दो सगी बहनों का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक लड़कियों की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्मी और 14 साल की निशा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक बहनों का परिवार बुलंदशहर से ताल्लुक रखता है लेकिन वे काफी समय से बरोला में रह रहे थे।
मंगलवार की सुबह एक स्थानीय निवासी ने लड़कियों की लाश को पेड़ से लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लड़कियों की पहचान के बाद इसकी सूचना उनके परिवार को दी गई। इस मामले पर परिवार का कहना है कि इस हत्या के पीछे उनके ही रिश्तेदारों का हाथ है। लड़कियों की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटियों की हत्या के पीछे उनकी ननद के पति और भतीजों का हाथ है।
Bodies of two minor girls found hanging from a tree in Noida's Sector-49 pic.twitter.com/NeGxkzU5DE— ANI UP (@ANINewsUP) December 26, 2017
Post A Comment:
0 comments: