नई दिल्ली, 18 मार्च: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गयी है, सुबह मनोज सिन्हा ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन करके हलचल मचाई थी तो दोपहर में मोदी ने योगी आदित्यनाथ को विशेष प्लेन से दिल्ली बुलाकर हलचल मचा दी है।
उत्तर प्रदेश में अभी भी लोग सस्पेंस हैं कि मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री बनेंगे या योगी आदित्यनाथ। सुबह लग रहा था कि मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन उन्होंने साफ़ साफ़ बता दिया कि वे ना तो मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं और ना ही उन्होंने ऐसा कोई दावा किया है, यह सब मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है।
इसके बाद जब लोगों ने सुना कि योगी आदित्यनाथ को मोदी ने विशेष प्लेन से दिल्ली बुलाया है तो फिर से लोगों को लगने लगा है कि शायद आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी दिल्ली में अमित शाह के निवास पर पहुंचे हैं, माना जा रहा है कि मोदी के साथ ही योगी भी उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे।

Post A Comment:
0 comments: