लोकसभा में विपक्ष के हंगामे को देखकर एक व्यक्ति ने दर्शक दीर्घा से कूदने की कोशिश की

loksabha-hindi-news-man-tried-to-jump-lokesabha
loksabha-hindi-news-man-tried-to-jump-lokesabha

नई दिल्ली, 25 नवंबर: लोकसभा में शुक्रवार को दर्शक दीर्घा से कूदने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों द्वारा पकड़ा गया आरोपी राकेश सिंह बघेल ने कुछ कहने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे पूछताछ के लिए ले गए।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन से कहा कि वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है।

बघेल के पास संसद की दर्शक दीर्घा में प्रवेश करने के लिए वैध प्रवेश पास था जिसकी अनुशंसा बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने की थी।

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामा के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित हो गई थी। अध्यक्ष के चले जाने के तुरंत बाद करीब 11.20 बजे यह घटना हुई। 

अध्यक्ष ने इस मामले में सदन का मत जानना चाहा।

दर्शक दीर्घा की पहली पंक्ति में आम तौर से दिल्ली पुलिस और संसद के सुरक्षाकर्मी सादे कपड़े में रहते हैं।

लोकसभा सूत्रों के अनुसार, नाम, पेशे, स्थानीय और स्थाई पता आदि का उल्लेख करते हुए एक आवेदन पत्र भरने के बाद दर्शकों को सदन की कार्यवाही देखने की अनुमति दी जाती है। 

अनुशंसा के लिए एक वर्तमान सांसद को आवेदन पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर करना पड़ता है। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दर्शक दीर्घा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: