पाकिस्तानी आतंकवादियों के मनपसंद चैनल NDTV पर मोदी सरकार ने लगाया एक दिन का बैन

hafij-saeed-favorite-chainnel-ndtv-ban-by-modi-sarkar-for-one-day
hafij-saeed-favorite-chainnel-ndtv-ban-by-modi-sarkar-for-one-day

नई दिल्ली, 4 नवंबर: पाकिस्तानी आतंकवादियों खासकर हाफिज सईद के लिए बुरी खबर है क्योंकि उनके मनपसंद चैनल जो उन्हें ख़बरों और ऑडियो वीडियो के माध्यम से खुफिया सूचनाएँ देता है, यानी NDTV पर मोदी सरकार ने एक दिन का बैन लगा दिया है, NDTV की पत्रकार और एंकर बरखा दत्त की हाफिज सईद दिल खोलकर प्रशंसा करता है क्योंकि कश्मीर में पैलेट गन से घायल लोगों की रो देने वाली तस्वीरें सहारें करके NDTV पत्थरबाज युवाओं को पीड़ित के रूप में दिखाकर आतंकियों की मदद करता है। 

क्यों लगाया गया बैन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हिंदी समाचार चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' के प्रसारण पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। पठानकोट आतंकवादी हमले की कवरेज में प्रसारण नियमों का उल्लंघन करने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

एनडीटीवी ने गुरुवार को इस आदेश पर हैरानी जताते हुए कहा कि चैनल की कवरेज पूरी तरह से संतुलित थी।

सूत्रों का कहना है कि एनडीटीवी इंडिया से आठ-नौ नवंबर की आधी रात से नौ-10 नवंबर की आधी रात तक प्रसारण बंद करने के लिए कहा गया है।

इस मामले में एक अंतर-मंत्रिस्तरीय समिति ने यह पाया कि चैनल ने जनवरी में पंजाब में हुए आतंकवादी हमले की कवरेज के दौरान प्रसारण नियमों का उल्लंघन किया है।

समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल सैन्यअड्डे की कुछ संवेदनशील जानकारियां उजागर की थी।

एनडीटीवी ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। 

बयान के मुताबिक, "सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आदेश मिला है। यह बेहद चौंकाने वाला है कि एनडीटीवी पर गाज गिराई जा रही है। प्रत्येक चैनल और समाचार पत्र की कवरेज समान ही थी। वास्तव में एनडीटीवी की कवरेज संतुलित थी।"

आपातकाल के काले दिनों के बाद जब प्रेस को बेड़ियों में बांध दिया गया था, उसके बाद एनडीटीवी पर इस तरह की कार्रवाई असाधारण है। इस संबंध में एनडीटीवी सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।"
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: