रूस खुलकर आया भारत के साथ, बोला, पाकिस्तान से ही आये थे आतंकी, सर्जिकल स्ट्राइक अच्छा इलाज

pakistan-terrorist-state, russia, india, russia support india, army surgical strike, india pakistan war, terrorist in pakistan
pakistan-terrorist-state

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: भारत में भले ही केजरीवाल जैसे लोग भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर शक करके उनका अपमान कर रहे हों लेकिन भारत के अजीज दोस्त रूस ने एक बार फिर से भारत का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि भारत से सर्जिकल स्ट्राइक करके विल्कुल सही किया है क्योंकि किसी भी देश को अपनी रक्षा करने का हक है चाहे दुश्मन को घर में घुसकर ही मारना पड़े।

बता दें कि हाल ही में रूस ने पाकिस्तान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था जिसकी भारतीय मीडिया में काफी आलोचना हुई थी और केजरीवाल जैसे लोगों ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत को अलग थलग कर दिया है, रूस में उस समय भी भारतीय मीडिया की काफी आलोचना हुई थी, आज शायद रूस ने खुलकर भारत का समर्थन करके सभी विरोधियों को जवाब दिया है।

रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम. कदाकिन एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि उड़ी में 19 भारतीय जवानों की हत्या करने वाले आतंकी पाकिस्तान से ही आये थे, इसलिए भारत ने POK में सर्जिकल स्ट्राइक करके सही किया क्योंकि सभी देशों को अपनी रक्षा करने का हक है।

रूसी राजदूत ने कहा, 'हम भारत के खिलाफ होने वाली आतंकवादी घटनाओं के विरोध करते हैं और हमने खुले तौर पर इसे कहा भी है। इस तरह की आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए हर देश को सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्यवाही करने का अधिकार है।'

रूसी राजदूत CNN18 न्यूज चैनल से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने सीमापार से आतंकवाद पर रोक लगाने की बात की, उन्होंने पाकिस्तान द्वारा मानव अधिकारों का मुद्दा उठाये जाने के मामले पर कहा कि मानव अधिकारों का उल्लंघन तो तब होता है जब आतंकवादी भारत के सेना कैम्पों पर हमले करते हैं और निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं, यह मानव अधिकारों के उल्लंघन का सबसे क्रूर चेहरा है। 

उन्होंने रूस और पाकिस्तान के सैन्य अभ्यास पर सफाई देते हुए कहा कि भारत को इससे समस्या नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह दो देशों की सेनाओं के बीच एक सामान्य अभ्यास था।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

International

Post A Comment:

0 comments: