क्या कांग्रेस सरकार के समय 2011 में भारतीय सेना से सर्जिकल स्ट्राइक की थी, पढ़ें सच क्या है?

surgical-strike-indian-army-dirty-politics-started-for-congress-benefit, surgical strike in 2011, congress sarkar surgical strike
surgical-strike-indian-army-dirty-politics-started-for-congress-benefit

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: सर्जिकल स्ट्राइक पर डर्टी पॉलिटिक्स शरू हो गयी है, 2011 में सेना की जवाबी कार्यवाही को आज सर्जिकल स्ट्राइक बताकर न्यूज चैनलों ने राजनीतिक पार्टियों के इशारे पर जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है, हो सकता है कि आपने आज से पहले सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में ना सुना हो लेकिन 2011 की छुटपुट घटनाओं को आज सर्जिकल स्ट्राइक बताकर कांग्रेस पार्टी गरम तवे पर हथौड़ा मारने की कोशिश कर रहे हैं। आज खबर चलाई जा रही है कि वर्ष 2011 में यूपीए सरकार के समय भी सर्जिकल स्ट्राइक की गयी थी जो कि पूरी तरह से झूठ है। 

सबसे पहले यह जान लें कि सर्जिकल स्ट्राइक होती क्या है, अगर भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना पर हमला करके उनके हमले का जवाब देती है तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कहते, सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवादी ठिकाने पर हमले करके उन्हें ख़त्म करने को कहते हैं जो कि 28 सितम्बर को भारतीय सेना ने की थी। 

अब खबर आ रही है कि भारतीय सेना ने 2011 में भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसमें 8 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, सबसे पहले यह जानें कि भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की थी बल्कि पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकों को मारा था लेकिन 30 सितम्बर को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को टारगेट नहीं किया था बल्कि आतंकवादी ठिकानों को टारगेट किया था और वह भी तीन किलोमीटर अन्दर जाकर। 

नीचे वह खबर दी जा रही है जो मीडिया चैनलों पर चल चल रही है वह बनी बनायी है, यह खबर देश को भ्रमित करने और गड़े मुर्दे उखाड़कर कांग्रेस के फायदे के लिए दूसरे मीडिया चैनल चला रहे हैं, हमारा मकसद केवल आपको बताना है कि, लोग क्या लिख रहे हैं और किस लिए लिख रहे हैं - पढ़ें

भारतीय सेना ने साल 2011 में पाकिस्तानी सीमा में घुस कर एक घातक सर्जिकल कार्रवाई को अंजाम दिया था, जिसमें कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और तीन के सिर उतार लिए गए थे। यह खुलासा रविवार को प्रकाशित एक रपट से हुआ है। गत 29 सितम्बर को भारत की ओर से की गई सर्जिकल कार्रवाई को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चरम पर पहुंचे तनाव के बीच साल 2011 के ग्रीष्मकाल में हुए जैसे को तैसे हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। 

दैनिक समाचार पत्र 'द हिन्दू' ने गोपनीय आधिकारिक दस्तावेजों, वीडियो और तस्वीरों को सबूत के रूप में उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान ने सीमा पार दो सर्जिकल कार्रवाई की थी, जिसमें 13 जवानों की मौत हुई थी।

समाचार पत्र के अनुसार, मारे गए पांच जवानों के सिर उतार लिए गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने दो भारतीय जवानों के सिर अपने साथ ले गए थे, जबकि एक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया था, जिसकी मौत अस्पताल में हो गई थी।

अखबार ने कहा कि बदले की कार्रवाई करते हुए भारतीय सैनिक तीन पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काट कर ले आए थे।

मेजर जनरल एस.के. चक्रवर्ती उस समय कुपवाड़ा स्थित 28 डिविजन के प्रमुख थे और उन्होंने ही अभियान की योजना बनाई थी और उसे अंजाम दिया था। सेवानिवृत्त जनरल चक्रवर्ती ने भारतीय सर्जिकल कार्रवाई की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने से इनकार दिया।

अखबार के अनुसार, पाकिस्तानी छापेमारों ने 30 जुलाई, 2011 को कुपवाड़ा जिले की गुगलधार स्थित दूरस्थ चौकी को निशाना बनाया था।

हमलावरों ने 20 कुमाऊ डिविजन के हवलदार जयपाल सिंह और लायंस नायक देबेंदर सिंह के सिर काट कर ले गए थे। 19 राजपूत राइफल्स के एक जवान ने घटना की जानकारी दी थी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।

बदले में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन जिंजर' की योजना बनाई थी। समाचार पत्र के अनुसार, यह अभियान नियंत्रण रेखा के पार सबसे घातक हमलों में एक था।

भारतीय अभियान के सटीक क्रियान्वयन की योजना बनाई गई थी। पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को चिन्हित करने के लिए यूएवी पर सात हवाई सर्विलांस लगाए गए थे।

अधिकाधिक मौतों के लिए पुलिस चौकी पर घात लगाकर हमले की योजना बनाई गई थी। 

अंतत: भारतीय सैनिकों ने 30 अगस्त, 2011 को गुप्त अभियान शुरू किया।

पारा कमांडो के करीब 25 जवान छिपकर नियंत्रण रेखा के पार दाखिल हुए। उन्होंने हमले वाले क्षेत्र के चारों ओर बारूदी सुरंगें बिछा दी।

एक कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी के नेतृत्व में चार पाकिस्तानी जवान घात में फंस गए। बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया गया, हथगोले फेंके गए और उन पर गोलीबारी की गई।

एक पाकिस्तानी जवान नीचे बह रही नदी में गिर गया। भारतीय सैनिकों ने तीन मृत पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काट लिए और उनके रैंक चिन्ह, हथियार और अन्य निजी सामान भी उठा लाए।

इसके बाद कमांडो ने मृत सैनिकों के शरीर में आईडी लगा दी, ताकि जब कोई उसे उठाने की कोशिश करे तो विस्फोट हो जाए।

दो से अधिक पाकिस्तानी सैनिक विस्फोट की आवाज सुनकर दौड़े। उन्हें हमला स्थल के निकट प्रतीक्षा कर रही दूसरी भारतीय टीम ने मार गिराया।

अखबार के मुताबिक, दो अन्य पाकिस्तानी सैनिकों ने दूसरी भारतीय टीम को घेरने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कवर कर रही तीसरी भारतीय टीम ने पाकिस्तानियों को मार गिराया।

रपट में कहा गया है कि जब भारतीय जवान लौट रहे थे तो पाकिस्तानी सैनिकों के एक दल को कार्रवाई स्थल की ओर जाते देखा गया, लेकिन तुरंत उन्होंने एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी। संकेत था कि छिपाए गए आईडी में विस्फोट हुआ था।

अभियान करीब 45 मिनट तक चला और सुबेदार परवेज, हवलदार आफताब और नायक इमरान के सिर लेकर भारतीय जवान नियंत्रण रेखा की ओर लौट आए।

कटे हुए सिर की तस्वीर खिंची गई और उन्हें दफना दिया गया। दो दिनों के बाद कमान के वरिष्ठ जनरलों में एक आए और सिर को खोद निकालने, जलाने और राख को किशनगंगा नदी में बहाने का आदेश दिया।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Post A Comment:

0 comments: