जबलपुर, 3 अक्टूबर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर एन. पी. दुबे (81) का सोमवार को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल हुआ है। दुबे ने इस वीडियो को छवि धूमिल करने की साजिश करार दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए लगभग 38 सेकेंड के इस वीडियो में कथित तौर पर दुबे को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को महिला से कुछ पूछताछ करते हुए भी दिखाया गया है। वर्तमान में वृद्ध कांग्रेसी नेता हितकारिणी सभा के सभापति हैं, हितकारिणी सभा द्वारा शहर में कई महिला कॉलेज संचालित किए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जब संवाददाताओं ने दुबे से संपर्क किया तो उनका कहना है कि उन्होंने वीडियो को देखा नहीं है।
उनकी छवि धूमिल करने के लिए कूटरचित वीडियो वायरल किया गया है। इस साजिश के पीछे उनके परिवार के सदस्य भी हो सकते हैं, परिजनों के बीच संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है। उन्होंने वीडियो को पूरी तरह से बोगस बताया है।
Post A Comment:
0 comments: