बड़ा खुलासा, लड़कियों के आश्रम में भी मिला ठरकी बाबा राम रहीम की गुप्त गुफा का द्वार

baba-ram-rahim-exposed-gupt-gufa-gate-found-in-girls-ashram

ऐसा लगता है कि बाबा राम रहीम सिर्फ बाबा नहीं थे बल्कि खुद को आश्रम का भगवान मानते थे इसलिए उन्होंने अपने आश्रम में गुफाओं का ऐसा जाल बन रखा था कि कहीं से भी प्रकट हो जाते थे, बाबा राम रहीम के गुप्त गुफा का राज खुलने लगा है, एक और बड़ा खुलासा हुआ है, आश्रम के कुछ लोगों ने बताया है कि बाबा राम रहीम की गुप्त गुफा का एक दरवाजा लड़कियों के आश्रम में भी खुलता है. ऐसा लगता है कि राम रहीम अपनी गुप्ता गुफा से लड़कियों के आश्रम में भी चले जाते थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें की आज सिरसा आश्रम में पुलिस और कमांडो की टीम प्रवेश करने वाली है, सेटलाइट से आश्रम का पूरा नक्शा खंगाला जा रहा है ताकि आश्रम में आसानी से सर्च अभियान चलाया जा सके। बाबा की गुप्त गुफा पर देश की नजरें टिकी हैं। डेरे के अधिकारी इन गुफा के होने से इंकार करते हैं जबकि मीडिया सूत्रों की मानें तो आश्रम में एक बड़ी गुफा है जिसका रास्ता गर्ल्स आश्रम के अंदर से खुलता है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ डेरा सच्चा सौदा के गर्ल्स आश्रम में एक खुफिया रास्ता राम रहीम ने आलमारी में बनवा रखा था, जो सीधा उसकी गुफा में जाकर खुलता था। यह नया खुलासा लड़कियों को आश्रम से शिफ्ट कराने पहुंची बाल कल्याण टीम की जांच में हुआ है। गर्ल्स आश्रम में डेरा द्वारा ऑपरेट स्कूल और कॉलेज की छात्राएं रहती थीं। हालांकि कॉलेज को शिफ्ट करने की एनओसी अभी नहीं मिली थी।

सिरसा में सच्चा सौदा के दो आश्रम हैं। एक नया और दूसरा पुराना। पुराने डेरे में गर्ल्स स्कूल और कॉलेज ऑपरेट हो रहा था। जबकि नए डेरे में लड़कों का स्कूल था, जिसमें राम रहीम खुद रहता था। बाद में उसने लड़कियों के स्कूल और कॉलेज को नए डेरे और लड़कों के स्कूल को पुराने डेरे में शिफ्ट करवा लिया था।

राम रहीम के जेल जाने के बाद बाल कल्याण विभाग की टीम जांच के लिए गर्ल्स आश्रम में गई थी। जहां उसने लड़कियों के बयान लिए। आश्रम के सभी कमरों की जांच की। इस दौरान एक कमरे में अलमारी पर ताला लगा मिला। इसे टीम ने खोलने को कहा, लेकिन आश्रम संचालक डेढ़ घंटे तक मामला लटकाते रहे। टीम ने ताला तोड़ा। अलमारी में एक दरवाजा मिला, जिसे देख टीम के सदस्य हैरत में पड़ गए। जब वे दरवाजे के खुफिया रास्ते से आगे बढ़े तो वह उन्हें गुरमीत राम रहीम की गुफा तक ले गया। आज सर्च आपरेशन शुरू होगा, गुफा का राज जल्द खुल सकता है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana

States

Post A Comment:

0 comments: