क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का ब्रेक रहेगा

तस्वीर साभार - राहुल गांधी, फेसबुक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' जारी है, इस यात्रा को शुरू हुए 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और अबतक राहुल गांधी अपने साथियों के साथ हजारों किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा कर चुके हैं, ऐसा कांग्रेस पार्टी का दावा है. हालाँकि अब 'भारत जोड़ो यात्रा' का 9 दिनों का ब्रेक होगा। इस दौरान ईसाईयों का त्यौहार क्रिसमस और अंग्रेजी नववर्ष भी पड़ेगा। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का 9 दिनों का ब्रेक होगा। इस दौरान कंटेनरों की मरम्मत होगी और भारत जोड़ो यात्री अपने घर जा सकेंगे, जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी।

क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान 'भारत जोड़ो यात्रा' के रुकने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं, लोगों का कहना है कि जबसे भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई तबसे दशहरा, दीवाली और गुरु नानक जयंती जैसे त्यौहार आये लेकिन 'भारत जोड़ो यात्रा' नहीं रुकी, लेकिन क्रिसमस आते ही यात्रा को ब्रेक दे दिया गया.

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Politics

Post A Comment:

0 comments: