जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने के बाद बोले सिसोदिया, BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है

manish-sisodia-gave-statement-on-buldozer

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलने के बाद 'आम आदमी पार्टी' ने भाजपा को गुंडई और लफंगा करार दिया है, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर कहा, BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा।

बुलडोजर कार्यवाही का विरोध करते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा, ये गुंडों लफ़ंगों दंगाइयों की पार्टी है ये न हिंदू के हैं न भारत माता के ये देश के दुश्मन हैं। दंगे रोकने का बस एक ही उपाय। BJP मुख्यालय पर Bulldozer चलायें।

आप नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, जिस दिन Amit Shah के घर Bulldozer चल जाएगा, इस देश में दंगे बंद हो जाएंगे। BJP ने दंगे करवाने के लिए देशभर में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाया है। BJP List दे, किसे कहाँ बसाया है? इससे पता चल जाएगा- अगले दंगे भाजपा कहाँ करवाने जा रही है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Delhi

Post A Comment:

0 comments: