नाबालिग लड़की से जबरन रेप कर किया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rahul Singh Author:

तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक 16 वर्षीय लड़के को पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थुडियालुर की एक महिला पुलिस टीम ने ग्यारहवीं कक्षा के लड़के को उसके क्लासमेट को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी के हवाले से इण्डिया टुडे ने जानकारी दी है कि 'वे पिछले पांच सालों से दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अक्सर एक-दूसरे के घर जाते थे। लड़की 25 जुलाई को लड़के के घर किताब लेने गई थी। उस समय वह घर पर अकेला था और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने उससे शादी करने का वादा किया।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा, लड़के ने कई मौकों पर लड़की के साथ बलात्कार किया था, जब वह उसके घर गई थी। "जब लड़की को बार-बार उल्टियां होने लगीं, तो उसकी मां शनिवार को उसे ईएसआई अस्पताल ले गई और डॉक्टरों ने पाया कि 16 साल की बच्ची की गर्भावस्था पांच महीने की थी।" इसके बाद लड़की ने थुडियालुर ऑल-वुमेन पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रविवार को लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्यवाही जारी है.

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: