दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन को अदालत से बड़ा झटका लगा है, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर से सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर दर्ज एफआईआर मामले में एक बहन को राहत देने से बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया. सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली, जबकि कोर्ट ने मीतू सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द कर दी. प्रियंका पर एफआईआर कायम रहेगी।
प्रियंका सिंह के खिलाफ आए फैसले को परिवार के वकील विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 7 सितंबर 2020 को दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू पर केस दर्ज कराया था. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मिलकर सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था।
Bombay High quashes the FIR against Sushant Singh Rajput's sister Mitu Singh; FIR against his other sister Priyanka not quashed. pic.twitter.com/3dm1SA9JSH
— ANI (@ANI) February 15, 2021
रिया का आरोप था कि सुशांत की मानसिक हालत जानें बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सुशांत को 8 जून को यह दवाइयां प्रिस्क्राइब की गई थीं और 14 जून को एक्टर ने खुदकुशी कर ली थी. इसलिए तीनों पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का भी आरोप बनता है.
रिया द्वारा दर्ज कराए गए इस केस के बाद सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने रिया की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी. लेकिन अदालत से कोई राहत नहीं मिली।