हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व् कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड के लोगों को असभ्य बताया था, कांग्रेस नेता के बिगड़े बोले के बाद समाजवादी पार्टी हमलावर हो गई है, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने कांग्रेस नेता के बेटे के कुकृत्य पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से माफ़ी मांगने को कहा है..उन्होंने कहा, उत्तरप्रदेशवासियों का अपमान समाजवादी पार्टी बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र ने उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य के लोगों का जो अपमान किया है उसपर प्रियंका गांधी जी की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। क्या कांग्रेस को यूपी-बिहार के लोग असभ्य लगते हैं? प्रियंका गांधी और राहुल गांधी तत्काल माफी माँगें। आईपी सिंह ने आगे लिखा, उत्तरप्रदेशवासियों का अपमान समाजवादी पार्टी बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। वीरभद्र सिंह के पुत्र की की अभद्र टिप्पणी पर प्रियंका गांधी उनपर तत्काल कार्यवाही करें और कांग्रेस पार्टी यूपी की जनता से माफी माँगें। वरना ऐसी ओछी मानसिकता का जवाब उत्तरप्रदेश की जनता जरूर देगी।
कांग्रेस चुनावी पर्यटन पर निकली है पर विक्रमादित्य सिंह के बयान ने उत्तरप्रदेश की जनता के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को उजागर करने का काम किया है। अब तक कांग्रेस के किसी नेता ने ना इस बयान पर माफी माँगी और ना ही कार्यवाही करने की बात कही।
क्या @priyankagandhi इस बयान से सहमत हैं?
— I.P. Singh (@IPSinghSp) February 27, 2021
एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आईपी सिंह ने लिखा, कांग्रेस चुनावी पर्यटन पर निकली है पर विक्रमादित्य सिंह के बयान ने उत्तरप्रदेश की जनता के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को उजागर करने का काम किया है। अब तक कांग्रेस के किसी नेता ने ना इस बयान पर माफी माँगी और ना ही कार्यवाही करने की बात कही।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य कह रहे हैं, हम सभ्य लोग हैं, हम यूपी और बिहार के रहने वाले नहीं हैं, हम झारखंड के रहने वाले नहीं हैं, हम हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, जो देश और दुनिया में देवभूमि के नाम से जाना जाता है, जहाँ के लोग बहुत सभ्य हैं…हम उस देश के और उस प्रदेश के निवासी हैं… यानि कांग्रेस नेता विक्रमादित्य का कहने का मतलब है, हिमाचल प्रदेश के लोग सभ्य हैं और उत्तर प्रदेश, बिहार व् झारखण्ड के लोग असभ्य हैं..