महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की कांग्रेस नेताओं की आदत रही है, समय-समय पर काँग्रेसी किसी न किसी महिला पर अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं, ताजा मामला मध्यप्रदेश का है, यहाँ के पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुखदेव पांसे ने कंगना रनौत पर विविदित टिप्पणी करते हुए उन्हें ”नाचने वाली” कह दिया। जिसका कंगना ने पलटवार कर करारा जवाब दिया है। मध्य प्रदेश के बैतूल से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना पर अभद्र टिप्पणी कलेक्टर के सामने की थी।
दरअसल सुखदेव पांसे अपने समर्थकों के साथ पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे थे। तभी उन्होंने कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद नाराज कंगना ने पलटवार करने में देरी नहीं की और बयान को बेकूफाना करार दिया।
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं कोई दीपिका कैटरीना या आलिया नहीं हूं, मैं केवल एक हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया, बड़े हीरो (खान/कुमार) की फिल्में करने से इनकार कर दिया। इस चीज ने पूरे बॉलीवुडिया गैंग को मेरे खिलाफ कर दिया है। राजपूत हूं.. हड्डियां तोड़ती हूं।
वहीं इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी महिला विंग ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंगना रनौत के खिलाफ अपशब्दों को महिला विंग ने महिलाओं का अपमान बताया है। महिलाओं का कहना है कि नाचना गाना क्या होता है? क्या नाचने गाने वाली महिलाओं का अपना आत्म सम्मान नहीं होता। मंत्री को इसके लिए महिला जगत से माफी मांगनी चाहिए और शिकायत के आधार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए।