गुजरात नगर-निगम चुनाव की मतगणना जारी है, भाजपा ने सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में स्पष्ट बहुमत हासिल कर ली है, वहीँ पहली बार चुनावी मैदान में उतरी ‘आम आदमी पार्टी’ बुरी हार की ओर आगे बढ़ रही है, कांग्रेस का भी लगभग यही हाल है…
आपको बता दें कि कुल 576 सीटों पर चुनाव हुआ था, राज्य के चुनाव आयोग के मुताबिक़, अभी तक 547 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें भाजपा ने 450 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि 26 सीटों पर बम्पर लीड है, यानि लगभग-लगभग यह भी भाजपा के ही खाते में आएगी। कांग्रेस के खाते में 58 सीटें गई हैं तो वहीँ आम आदमी पार्टी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 8 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।
गुजरात की सभी 6 महानगरपालिकाओं में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत, दर्शा रहा है कि लोगों को भाजपा पर अभी पूरा विश्वास है।
सोचने की जरूरत तो कांग्रेस को है, क्योंकि चमचें अपने बाप बदलने की तैयारी कर रहे हैं। pic.twitter.com/tJjaIs4Pt6
— मनिष गुप्ता (@gkmanish2019) February 23, 2021