16 जनवरी, 2021 से देशभर में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसको लेकर देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी है कि दिल्ली में कब, कितने लोगों को और किन जगहों पर वैक्सीन लगेगी।
आम आदमी पार्टी ( आप ) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि 16 जनवरी को दिल्ली में 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। एक जगह पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हफ़्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
16 जनवरी को दिल्ली में 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। एक जगह पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हफ़्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/ZUlnnDLeYp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021
केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह ही मैनें अपनी टीम के साथ तैयारियों का जायजा लिया। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। कुछ दिन बाद इसे बढ़ाकर 175 कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ओर से अभी तक हमें 2 लाख 74 हजार वैक्सीन की डोज मिली हैं। ये लगभग 1,20,000 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी हैं। दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है