पिछले लगभग 2 महीनों से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली इसी दौरान कुछ उपद्रवी लाल किले में घुस गए और जहां तिरंगा फहराया जाता है, वहां अपना झंडा पहरा दिया, उपद्रवियों की इस करतूत के बाद पाकिस्तान बहुत खुश हो गया है…पाकिस्तान ने इसे ऐतिहासिक करार दिया है…पाकिस्तान फर्स्ट ने अपने ट्वीट में लिखा, भारतीय ध्वज हटाकर खालिस्तान का ध्वज लगाया गया, यह ऐतिहासिक छण है।
Indian Flag Removed Flag of Khalistan is waving on Red Fort.
Historic Moments.#IndianRepublicBlackDay pic.twitter.com/HWsrlDvVDQ— Pakistan First (@APMLOfficial_) January 26, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली-एनसीआर में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। किसानों द्वारा रूट बदले जाने की वजह से ट्रैक्टर परेड में जमकर हंगामा हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लाठीचार्ज और झड़प की खबरों के बीच अब प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के लाल किला में घुस गए हैं। बड़ी, संख्या में किसान लाल किले के आसपास जमा हो गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। बड़ी संख्या मेंं तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।