दिल्ली कांग्रेस की निगम पार्षद श्रीमती गीतिका लूथरा कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा, प्रदेश कार्यालय पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस से आये लोगों ने भाजपा ज्वाइन की. भाजपा में शामिल होने वाले कई कांग्रेसी नेताओं में–झिलमिल वार्ड से निगम पार्षद गीतिका पंकज लूथरा और पूर्व निगम पार्षद पंकज लूथरा प्रमुख व्यक्ति रहे। प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर इन कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया।
आज प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की निगम पार्षद श्रीमती गीतिका लूथरा, पूर्व निगम पार्षद श्री पंकज लूथरा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री सुदर्शन दुआ एवं श्री संजीव रस्तोगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ। pic.twitter.com/020PDw05bj
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) January 22, 2021
इस अवसर पर पंकज लूथरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इन लोकप्रिय नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने पर संगठन को और मजबूती मिलेगी। मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।