कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में गरीब आदिवासी बच्चे पर पुलिस ने अत्याचार किया है, जी हाँ! लगभग 2 साल की बच्ची के पूरे शरीर पर एक पुलिसकर्मीं ने सिगरेट दागा है, ये घटना राज्य के बालोद जिले के सिवनी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, 2 साल की बच्ची को सिगरेट से जलाने वाले आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को पुलिस ने शनिवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम उसे लेकर बालोद रवाना हो गई है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं। मीडिया में खबरें आने के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने मामले में संवेदनशीलता दिखाई।
ये सीरिया की फोटो नहीं हैं बल्कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में गरीब आदिवासियों पर पुलिसिया जुल्म का प्रमाण है।
बालोद जिले के सिवनी में पुलिस नें एक ग़रीब की डेढ़ साल की बच्ची के शरीर को जगह-जगह सिगरेट से जलाया है।
कांग्रेस शासित राज्यों में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार! pic.twitter.com/106LodB2dx
— Prashant Patel Umrao (@ippatel) October 31, 2020
बर्खास्त कांस्टेबल अविनाश राय करीब एक माह पहले बालोद के सिवनी में किराए से रहता था। दुर्ग ट्रांसफर होने के बाद वह उधार दिए गए रुपए मांगने सिवनी में अपने मकान मालिक के घर पहुंचा। आरोप है कि गुरुवार रात शराब के नशे में धुत अविनाश ने मकान मालिक की डेढ़ साल की बच्ची से उसे पापा कहने के लिए कहा। बच्ची के मना करने पर गाली देते हुए सिगरेट से 50 जगह जला दिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं की इस पुलिसकर्मीं ने मासूम बच्ची के साथ कितनी बर्बरता की है।