बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं जिसके लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, मतदान से पहले ही कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने EVM का रोना शुरू कर दिया है, उन्होनें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है. हालाँकि ये कोई पहली बार नहीं है जब दिग्विजय ने ईवीएम पर सवाल उठाया है, जब-जब कांग्रेस को चुनावी हार की आहट होती है तो दिग्गी राजा ईवीएम का रोना शुरू कर देते हैं. दिग्विजय का मानना है कि ईवीएम से वोटिंग नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।
Countries Using Ballot Paper for Voting
तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है। https://t.co/86s6UIls9C
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 3, 2020
आपको बता दें कि बिहार में दूसरे चरण में 94 सीटों पर आज मतदान हो रहा है., मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है और उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, मतगणना 10 नवंबर, 2020 को होगी।
जब किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तब दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को ईवीएम खराब नहीं लगता। और जब हारने लगते हैं तो ईवीएम को दोषी ठहराने में बिल्कुल भी नहीं चूकते, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और कई राज्यों में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस ने ईवीएम का मुद्दा नहीं उठाया।