रांची, 15 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, धोनी ने स्वतंत्रता दिवस पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके सन्यास का ऐलान किया।
भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भारत को दिलाया था।
इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी का भी खिताब दिलाया था, आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान थे।
जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते रहेंगें। सितंबर से UAE में शुरू हो रहे आईपीएल के 13वे संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए क्रिकेट के मैदान पर नजर आयेंगें। धोनी के सन्यास लेनें के बाद उनके फैंस में मायूसी जरूर होगी।
इंग्लैण्ड में खेले गए 2019 वर्ल्ड कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे, 39 साल की उम्र में आख़िरकार अब धोनी ने सन्यास का ऐलान कर दिया।
धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि शाम 7 बजकर 29 मिनट से उन्हें रिटायर माना जाए. धोनी शुक्रवार को ही आईपीएल के चेन्नई पहुंचे थे और शनिवार को वह जिम में भी नजर आए थे।