आखिरकार राफेल लड़ाकू विमान आज भारत पहुँच गया, राफेल विमानों का पहला जत्था फ्रांस से भारत पहुंच गया है। सभी पाँचों राफेल विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए। जानकारी के अनुसार वायुसेना चीफ राकेश सिंह भदौरिया ने पायलटों का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि राफेल विमान विमान सोमवार को ही फ्रांस से रवाना हो गए थे। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग जुट सकते थे इसलिए वहां धारा 144 लगा दी गई है और फोटॉग्रफी, विडियॉग्रफी पर भी रोक लगाई गई है।
Haryana: Five #Rafale jets arrive in Ambala from France. pic.twitter.com/eDyBwAeQIz
— ANI (@ANI) July 29, 2020
बता दें कि राफेल जेट फ्रांस से उड़ान भरने के बाद यूएई में रुके, यूएई से उड़ान भरनें के बाद सीधा अम्बाला एयरबेस पर उतरे। 30 हजार फिट की ऊंचाई पर हवा में ही फ्यूल भी भरा गया था. राफेल की लैंडिंग के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर स्वागत किया है। रक्षामंत्री ने लिखा, राफेल विमान के जुड़ने से इतिहास में एक नए युग की शुरुवात है। ये विमान भारतीय वायुसेना की छमताओं में क्रांति लायेंगें।